अलीगढ़, सितम्बर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। बिजली कनेक्शन काटे जाने के मामले में उपभोक्ता ने विभाग में 10 हजार रुपये जमा करा दिए हैं। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ता का कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया। कनेक्शन जुड़ने के बाद उपभोक्ता के घर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। पनेहरा बिजलीघर क्षेत्र के गांव सिंघौली निवासी कमलेश देवी पर बिजली बिल के 19,525 रुपये बकाया होने के चलते 15 सितंबर को एसडीओ की मौजूदगी में कनेक्शन काट दिया गया था। इस दौरान कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन ओमवीर सिंह पर उपभोक्ता पक्ष की ओर से कथित तौर पर फोन पर नाराजगी जताने और धमकी देने का मामला सामने आया था। लाइनमैन ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। मामले में ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।प्रकरण सामने आने के बाद बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई की। अब उपभोक्त...