Aligarh News: 1.40 लाख के लिए किसान को बेलचे से पीटा
अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के धनीपुर मंडी में धान बेचने के बाद रुपए लेने पहंुचे दिव्यांग किसान को आढ़ती और उसके भाई ने बेलचे से जमकर पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव अलहदादपुर निवासी शीलेन्द्र दिव्यांग किसान है। उन्होंने धनीपुर मंडी स्थित आकाश ट्रेडर्स पर डेढ़ लाख रुपए का धान बेचा था। दस हजार रुपए आढ़ती ने शीलेन्द्र को दे दिए। 1.40 लाख रुपए बकाया रह गए। अब वह रुपए मांगने पहंुचा तो आढ़ती ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर बेलचे से हमला दिया। जिसमें शीलेन्द्र के आंख,नाक और गले पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आढ़ती आकाश और उसके भाई रॉकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.