अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: नोएडा, संवाददाता। इलाहाबास गांव में सोमवार सुबह सोकर उठे युवक की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला अलीगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय दिनेश फेज-2 स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह इलाहाबास गांव में किराये के कमरे में रहते थे। वह रविवार शाम कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह सोकर उठे। कुछ ही देर बाद उनके सीने में दर्द उठा और जमीन पर गिर गए। इसके चलते मामूली चोट भी लग गई। साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Noida News: हृदयगति रुकने से युवक की मौत अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव ...