Aligarh News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली बाइक रैली
अलीगढ़, अगस्त 14 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवादादता स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बेला पर गुरुवार को श्री सांई आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में आयुर्वेद संकाय, फार्मेसी संकाय, नर्सिंग संकाय और पैरामेडिकल के प्राचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।बाइक रैली का विधिवत उद्घाटन संस्था के निदेशक डॉ. अंकित गुप्ता व वित्त निदेशक विजय गुप्ता द्वारा किया गया। यह रैली महरावल ग्राम से होते हुए आगे बढ़ी, जिसमें शामिल विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम के गगनभेदी नारे लगाकर पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, जोश और उल्लास के साथ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.