अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। भारतीय डाक विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत अलीगढ़ डाक मंडल में आज 'फन विद फिलैटली डे' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए डाक टिकटों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों और शिक्षकों को प्रधान डाकघर का भ्रमण कराया गया। उन्हें डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाओं तथा स्पीड पोस्ट, पार्सल, आधार सेवाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पीएमएस स्कूल में सजी दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक, प्रवर डाकपा...