Aligarh News: 'प्लास्टिक को कहें ना' पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू के अब्दुल्ला हॉल में प्लास्टिक प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने और पर्यावरण अनुकूल आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'प्लास्टिक को कहें ना' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम हॉल की प्रोवोस्ट प्रो. नसरीन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से टिकाऊ आदतें अपनाने और स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.