Aligarh News: खराब मार्ग और जलभराव से ग्रामीण परेशान
अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। मदापुर से बरला मार्ग की जर्जर हालत, गड्ढों और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 'ग्राम विकास समिति, मदापुर बरला' के बैनर तले समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग मरम्मत कराने की मांग की। समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सदस्यों ने मदापुर-बरला मार्ग की दयनीय स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी और कीचड़ भरा रहता है। इसी खराब और कीचड़ युक्त रास्ते से होकर रोजाना छोटे-छोटे बच्चे बरला पढ़ाई करने जाते हैं। आए दिन बच्चे और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन आवागमन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.