Aligarh News: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित छह आरोपी भेजे जेल
अलीगढ़, अगस्त 8 -- Aligarh News: लोधा। थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे स्थित होटल गैलेक्सी इन में देह व्यापार की सूचना पर लोधा पुलिस ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगदी, पांच मोबाइल, नए और इस्तेमाल किए हुए कंडोम, सेक्सवर्धक गोलियां, शैंपू का रैपर, पैराशूट ऑयल, आगंतुक रजिस्टर और तीन वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी को भी पकड़े जाने की जानकारी दी है। हालांकि, उसकी पहचान पुलिस दस्तावेज में गोपनीय रखी गई है। गुरुवार को देर रात सीओ गभाना के महेश कुमार नेतृत्व में लोधा इंस्पेक्टर बालेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि खेरेश्वर चौराहे स्थित होटल गैलेक्सी इन में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात करीब 11:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.