Aligarh News: होटल में जुआ खेलते पकड़े गए 17 लोगों को भेजा जेल
अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के पॉश इलाके मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज-इन में जुआ खेलते हुए पकड़े गए 17 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। गुरुवार देर शाम सीओ तृतीय सर्वम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मैरिस रोड स्थित होटल में दबिश दी थी। वहां होटल के कमरा नंबर 202 में पुलिस पहुंची तो जुए की फड़ सजी हुई थी। टेबल पर नोटों की गड्डियां लगी थीं, ताश के पत्ते बंट रहे थे और व्यापारी-बुकी जुए में मस्त थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 17 लोगों को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने पांच लाख 50 हजार 400 रुपये, 16 मोबाइल फोन, तीन ट्रांसमीटर ईयरपीस, एक जीएसएम ट्रांसमीटर ब्लूटुथ, दो कार, 11 मोटरसाइकिल व 19 ताश की गड्डी बरामद कीं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया। जांच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.