Aligarh News: हॉस्पिटल में बिजली चोरी की सूचना पर विजिलेंस का छापा
अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड स्थित पन्नालाल हॉस्पिटल में बिजली चोरी की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने सोमवार को छापेमारी की। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल के बिजली कनेक्शन का उपयोग परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में मशीनें और अन्य उपकरण संचालित करने के लिए किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं मिली। एसडीओ एसडी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने पन्नालाल हॉस्पिटल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिजली कनेक्शन, वायरिंग व निर्माण स्थल से संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की गई। हालांकि मौके पर ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.