Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर की धमकी से पूर्व प्रधान सहमा, केस दर्ज
अलीगढ़, अगस्त 9 -- Aligarh News: n फायरिंग के पुराने मामले में जेल से छूटने के बाद दी जान से मारने की धमकी खैर, संवाददाता। शिवाला चौकी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की धमकी से भयभीत पूर्व प्रधान ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मदनपुर निवासी उमेश भारद्वाज पुत्र प्रेमपाल शर्मा गांव के पूर्व प्रधान हैं। उनके अनुसार बीती 15 मार्च को अहरौला निवासी हिस्ट्रीशीटर महावीर ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायरिंग की थी। इस मामले में आरोपित के खिलाफ कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद 11 अप्रैल को आरोपित ने शिवाला में पूर्व प्रधान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.