अलीगढ़, सितम्बर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद हादसे में घायल मैनपुरी के किसान की सोमवार को मेडिकल कालेज में मौत हो गई। एक दिन पहले गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जिला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के अशोकपुर निवासी जगदीश (65) किसान थे। परिवार में पांच बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार को एटा में हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। सोमवार को उपचार के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...