Aligarh News: हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंके
अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार देर रात से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। कहीं हाई वोल्टेज ने उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण फुंक दिए, तो कहीं लो वोल्टेज और लंबी बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात जयगंज, रावण टीला, गोविंद पार्क कॉलोनी और सुरेंद्र नगर क्षेत्र में अचानक हाई वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। कई घरों के विद्युत उपकरण खराब हो गए। प्रभावित लोगों ने बिजली विभाग से शिकायत करते हुए नुकसान का आकलन कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या सामने आ चुकी है। वहीं नगला मसानी और आसपास के क्षेत्रों में लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल सके। उपभोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.