Aligarh News: हाईटेंशन लाइन के करंट से छह झुलसे
अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अतरौली, संवाददाता। पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बडेसरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे 6 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों के अनुसार, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग वहां लगे लोहे के तख्त हटा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। करंट की चपेट में आने से बडेसरा निवासी गजेंद्र सिंह, हार्दिक, रोविंस, पुरैनी निवासी सौरभ, मनोज और बहादुरपुर निवासी हिमांशु झुलस गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली तुरंत कट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।सभी यह भी पढ़ें- Balia News: गड़वार और सोहांव में करंट से दो की मौत, एक झुलसा घायलों को तुरंत सीएचसी अतरौली लाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.