अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के भीकमपुर में बुधवार शाम हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घरों के निकट से गुजर रही इस लाइन को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। भीकमपुर में आबादी वाले क्षेत्र से 11 हजार केवीए की लाइन गुजर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइन घरों के निकट से होकर निकल रही है। बुधवार को यतेंद्र सिंह का 11 वर्षीय पुत्र लकी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। क्षेत्र के ही अनिल ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं पर, लाइन को हटाया नहीं जा रहा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा...