अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। लंबे समय के बाद फिर से हरदुआगंज रूट पर सिटी बसों का संचालन किया गया है। ग्रीन कॉरिडोर योजना आने के बाद इस रूट पर चलने वाली सारी बसों को हटा लिया गया था। लेकिन यहां से आने वाली सवारियों की सहूलियत को देखते हुए बसों के संचालन का निर्णय लिया गया।

ग्रीन कॉरिडोर योजना का प्रभाव फरवरी माह में ग्रीन कॉरिडोर योजना शुरु हो गई थी। इसके चलते सभी सिटी बसों को सूतमिल से बोनेर के मार्ग पर लगा दिया गया। हरदुआगंज जाने वाली बसों को भी हटा दिया गया था। इसके बाद से यहां से आने वाली सवारियों को ऑटो से आना पड़ रहा था। अब फिर से इस रूट पर बसों का संचालन किया गया है। बसों का संचालन पहले कराया जाना था। लेकिन दुबे के पड़ाव पर यातायात पुलिस ने बैरियर व्यवस्था का ट्रायल शुरु कर दिया। इससे बसों को यू टर्...