अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: रविवार रात सड़क हादसे से हुई मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणाें का फूट गुस्सा n गभाना रोड पर घंटों बाधित रहा यातायात

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन n सीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण खैर, संवाददाता। खैर थाना क्षेत्र के ऐंचना गांव में रविवार रात एक युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग को लेकर गभाना रोड पर दो बार चक्काजाम किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे की जानकारी जानकारी के अनुसार, ऐंचना गांव निवासी योगेश रविवार रात अपने साथी वेदराम के साथ बाइक से खेत से लौट रहा था। इसी दौरान...