Aligarh News: हजरत शाह नियाज अहमद का 198वां उर्स मनाया
अलीगढ़, नवम्बर 18 -- Aligarh News: अलीगढ़। सैयद कॉलोनी, सर सैयद नगर स्थित खानकाह नियाजिया में अलनियाज एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हजरत शाह नियाज अहमद का 198वां उर्स मनाया गया। इस अवसर पर पीर-ए-तरीकत डॉ. मोहम्मद अब्बास नियाजी ने कहा कि हजरत शाह नियाज अहमद कादरिया और चिश्तिया सिलसिलों के खूबसूरत संगम की मिसाल थे। उन्होंने लगभग 26 रिसाले लिखे और उनका सूफियाना कलाम आज भी दुनियाभर में लोकप्रिय है। डॉ. नियाजी ने उनकी साहित्यिक और आध्यात्मिक सेवाओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि खानकाह नियाजिया आज भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के लोगों को रूहानी फैज पहुंचा रही है। अंत में देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर अली जमन नियाजी, अली फखरी नियाजी, अली हसनैन नियाजी, सरवर अजीम नियाजी, हैदर अली नियाजी, करीम नियाजी, रूहान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.