अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल कासगंज के किसान की सोमवार को मौत हो गई। तीन दिन पहले उसे रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के गांव वीरपुर निवासी रामचन्द्र (57) किसान थे। परिवार में पांच बच्चे हैं। तीन दिन पहले वह कासगंज में ही सड़क हादसे में घायल हो गए थे। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सोमवार को उपचार के दौरान रामचन्द्र ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...