अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गिलहराज मंदिर के पास गुरुवार को एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग (55) वर्ष प्रतीत हो रही है। वह अक्सर वहीं घूमता रहता था। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं हैं। आशंका है कि बीमारी से मौत हुई है। अभी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: फुटपाथ पर मिले अधेड़ के शव की हुई पहचान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...