अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के जवाहर कालोनी में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्वार्सी चौराहे के पास शव पड़ा मिला था। परिजन ने कुट्टू पीने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अमर सिंह की जानकारी जवाहर कालोनी निवासी अमर सिंह (45) पुत्र संतराम मजदूरी करता था। परिवार में पांच बेटी व एक बेटा है। परिजनों के अनुसार अमर सिंह की पत्नी से अनबन चल रही थी। बुधवार की सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। रात करीब 11 बजे क्वार्सी चौराहे के पास शव पड़ा मिला था। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने संपर्क किया तो परिजन आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त अमर सिंह के रूप में कर ली। वहीं,परिजनों का आरोप है कि चौराहे के पास एक मेड...