Aligarh News: स्वास्थ्य शिविर में 110 संदिग्धों के एक्स-रे
अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद सतीश गौतम के पिता की पुण्यतिथि पर गांव दामोदर नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री के मार्गदर्शन में लगे शिविर में ग्रामीणों को टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, एचआईवी, मधुमेह और रक्तचाप समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा दी गई। टीबी स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए गए 110 लोगों के एक्स-रे किए गए। उपचाराधीन क्षय रोगियों को पोषण पोटलियां भी वितरित की गईं। सांसद ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को जरूरी बताते हुए समय पर जांच और उपचार की अपील की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी ग्रामीणों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी समेत अन्य बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.