अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। सावन कृपाल रूहानी मिशन, कृपाल आश्रम व शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महेंद्र नगर स्थित कृपाल आश्रम में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मौसम गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य कुमार और चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. यतीश ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में नेत्र, दंत, ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गईं। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर दवाइयां भी वितरित की गईं। मिशन के अध्यक्ष मनमोहन गुलाटी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम ...