Aligarh News: स्वाइन फ्लू के छह नए संक्रमित मिले, 46 पहुंची संख्या
अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को छह नए संक्रमित मरीज सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इनमें से 21 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 संक्रमितों का उपचार घर पर ही चल रहा है। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से जिले में किसी मौत की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार तक जिले में कुल 197 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा चुकी है। वहीं, एच1एन1 संक्रमण से बचाव के लिए 91 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया है। विभाग की ओर से लोगों से संक्रमण को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसके सिंघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.