अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-3 एवं इकाई-5 के संयुक्त तत्वावधान में गांव बौना में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी के दिशा-निर्देशन में आयोजित अभियान में इकाई-3 के कार्यक्रम अधिकारी दीपक और इकाई-5 के कार्यक्रम अधिकारी डा. रामगोपाल सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया और गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...