अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। स्नातक विधायक डा.मानवेन्द्र प्रताप सिंह का सोमवार को महावीर पार्क स्थित कैम्प कार्यालय पर निवर्तमान उपाध्यक्ष बीएस पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। स्नातक विधायक ने कहा कि वे प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव तत्पर हैं। किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की समस्या हो तो उसके समाधान के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। इस दौरान पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन, विजय विक्रम सिंह, पंकज वर्मा, अनीता सिंह, आलोक प्रताप सिंह, कविता करमचन्दनी, मोहसिन अंसारी, विजय तोमर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...