अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। रामबाग निवासी डॉ. अजय ठाकुर अपने क्लिनिक डॉग केयर सेंटर पर स्ट्रीट डॉग का नि:शुल्क उपचार करते हैं। उनका कहना है कि मेरे माता पिता ने सच्ची राह पे चल कर धर्म कर्म करने का रास्ता दिखाया। उन्हीं की प्रेरणा से आज स्ट्रीट डॉग, जख्मी, घायल, विकलांग सभी का नि:शुल्क इलाज करता हूं। यदि कहीं भी किसी समय आप को कोई घायल हुआ कोई डॉग मिले तो मुझसे संपर्क कर सकता है। ये बेजुबान जानवर बोल नहीं सकते, आप भी मदद कर सकते हैं। वह अब तक बड़ी संख्या में डॉग की फ्री सेवा कर चुके हैं। इनमें फ्रैक्चर, दुर्घटना से घायल, बीमारी का फ्री इलाज किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...