अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: स्कूल में मचा हड़कंप, उपचार बाद स्वस्थ हुआ बालक इगलास, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला बंजारा का कक्षा तीन का छात्र सुमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद दोपहर साढ़े 12 बजे कक्षा में पढ़ाई के दौरान भीषण उमस भरी गर्मी के चलते बेहोश हो गया।कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्चे के अचानक बेहोश हो जाने से स्कूल में हड़कंप मच गया। तत्काल बेहोश बच्चे को लेकर स्कूल स्टाफ सुभाष चन्द्र व शिक्षा मित्र मुकेश कुमार, वर्षा राघव, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋतु गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय निधौली, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा व सुनील गौतम तुरंत सीएससी इगलास पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Shamli News: भीषण गर्मी के चलते पीएमश्री विद्यालय में छात्रा बेहोश यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। बताया गया है कि लगभग ...