Aligarh News: स्कूटर ने हार्ले बाइक को मारी टक्कर, रोककर पीटा
अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र के हाथरस अड्डे पर स्कूटर सवार ने हार्ले बाइक में टक्कर मारकर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखराज नगर निवासी हिमांशु शर्मा के अनुसार 20 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी हार्ले डेविडसन बाइक से अकेला सासनीगेट से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह हाथरस अड्डे पर पहुंचा, पीछे से आ रहे एक स्कूटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अंधेरा होने से वह स्कूटर का नंबर नहीं देख पाया। आरोप है कि राजधानी कलपेस के सामने स्कूटर चालक ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके सीधे हाथ की उंगली में चोट आई। उस दौरान मौके पर भीड़ भी जमा हो गई थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। हिमांशु का कहना है कि उसका अपने पड़ोसी हर्ष दुबे से विवाद चल रहा है। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.