अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एकीकृत हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इकोटेक क्लब के सहयोग से भवन-एकीकृत फोटोवोल्टिक प्रणाली तथा रेल एवं सड़क-एकीकृत फोटोवोल्टिक प्रणाली पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन जर्मन कॉरपोरेशन फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन ने ग्रांट थॉर्नटन, सीएसटीईपी और सीएसआईआर-एनआईआईएसटी के सहयोग से किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, रोजमर्रा के अनुभवों से सीखने और सार्थक चर्चाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...