अलीगढ़, अगस्त 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सावन के सोमवार को बाबा के भक्तों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा जलाभिषेक हुआ। तड़के ही भक्तों की लाइन मंदिरों में लग गई। दूर दराज से आने वाले भक्त तो तीन बजे के बाद ही मंदिर में पहुंच गए थे। इस दौरान बारी-बारी सभी ने बाबा का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांवड़ियों का आना भी लगातार जारी रहा। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालयसावन मेला और जलाभिषेक श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति द्वारा खैर रोड स्थित श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर पवित्र सावन मास में प्रथम सोमवार को श्रावण मेला का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे से ही श्री खेरेश्वर महादेव का पूजन कर जलाभिषेक शुरू हो गया था। समिति अध्य...