अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर से अपने घर लौट रही एक युवती का मोबाइल फोन शातिर ने चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बन्नादेवी क्षेत्र के सराय नवाब निवासी भावना कुमारी ने पुलिस को बताया कि घटना 24 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की है। वह टीआर सैलून स्वर्ण जयंती नगर से अपने घर जा रही थीं। तभी रास्ते में त्यागी हॉस्पिटल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...