अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मानसिंह नगला की पुलिया के पास सैलून संचालक पर फायरिंग में पुलिस एक और आरोपी को दबोच लिया। उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो आरोपियों को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।बता दें कि कुंवरनगर कॉलोनी निवासी राजू की नगला मानसिंह पुलिया के पास सेलून की दुकान है। पुलिस के अनुसार बीते शनिवार दोपहर को कुंवर नगर गली नंबर दो निवासी सुमित कुमार व आर्यन दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों की एक अन्य गुट से रंजिश से चल रही है। पूर्व में झगड़ा भी हो चुका है। इसकी मुखबिरी का शक राजू पर था। इसी बात पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करते हुए राजू बाहर आए, तभी आरोपियों ने तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ...