Aligarh News: सेंटर प्वाइंट पर दीपावली की सजावट संग तीन जगह होगी पार्किंग की सुविधा
अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सेंटर पांइट व्यापार मंडल कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई। बैठक में सेंटर पांइट क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, आगामी दीपावली पर्व को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष सजावट व लाइटिंग कराने तथा संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सेंटर पांइट क्षेत्र में तीन पार्किंग स्थल निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इन पार्किंग स्थलों पर नगर निगम द्वारा पार्किंग ठेकेदार नियुक्त किया जाएगा और निर्धारित दरों के अनुसार व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं सेंटर पांइट मार्केट के व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों की सुविधा के लिए माहवार पार्किंग पास की व्यवस्था भी की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.