अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार को वार्ड 38 के सूर्यसरोवर कालोनी में मेयर आपके द्वार अभियान के तहत चौपाल लगाई। चौपाल लगाकर लोगों से जनसंवाद किया। नगर निगम संबंधित कार्यों व सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। डोर टू डोर कूड़ा उठान, पेयजल, हाउस टैक्स, सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने संतोषजनक जवाब दिए।सूर्य सरोवर कालोनी में आयोजित जनसंवाद में मेयर ने वार्ड में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। कोल विधानसभा क्षेत्र के सूर्य सरोवर वार्ड संख्या-38 में महापौर प्रशांत सिंघल ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। जनसंवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं महा...