Aligarh News: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री अलीगढ़ आएंगे आज
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी 24 जुलाई शुक्रवार को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री प्रातः लगभग 4:30 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में अल्प विश्राम करेंगे। प्रातः 10 बजे वह विभागीय अधिकारियों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की प्रगति एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के आवास ग्राम नगरिया गोरौला, टप्पल पहुंचकर उनकी माताजी के स्वर्गवास उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: आईटीआई औद्योगिक क्षेत्र में भी पीएनजी की होगी आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.