अलीगढ़, अगस्त 31 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने सोमवार सुबह कुछ राहत का अहसास कराया। सुबह तेज ठंडी हवा चली, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, हवा की रफ्तार कम होती गई और वातावरण में उमस बढ़ने लगी। दोपहर तक हवा लगभग थम सी गई। इसके चलते तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का अहसास भी तेज हो गया। आसमान पूरे दिन साफ रहा। बादलों की गैरमौजूदगी के कारण बारिश की उम्मीद भी नजर नहीं आई। सुबह के समय ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना लगा, लेकिन बाद में उमस ने लोगों को परेशान किया। खुले स्थानों पर हवा बंद होने से गर्मी अधिक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां व्यापक रूप से सक्रिय नहीं हैं। हवा की गति कम रहने और नमी अधिक होने पर उमस बढ़ जाती है। ऐसे में आसमान साफ रहने के ब...