Aligarh News: सुंदरकांड पाठ में भावविभोर हुए भक्त
अलीगढ़, सितम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्रीगणेश संस्कार एवं सामाजिक संस्था ने टीकाराम मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया है। दूसरे दिन मंगलवार को एक शाम राम भक्त हनुमान जी के नाम सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। गायक गुरु दयाल शर्मा, रामू बृजवासी ने संगीतमय पाठ का आयोजन किया। इस क्रम में योगेंद्र सिंह पंकज ने रामायण की चौपाई, विशाल नारायण शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया। विशेष अतिथि के रूप में इंजी. देवेश, सुधा सिंह रहीं। संस्थापक अध्यक्ष योगेश महाजन ने बताया कि गणेश उत्सव को सुंदर झूमर, लेजर लाइट लगाई गई है। मुख्य यजमान विजय महाजन, मधु महाजन ने पूजन किया। महामंत्री कुंवर प्रमोद सैनानी, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह लोधी, संयोजक विशाल महाजन, मंदिर व्यवस्थापक नितिन वार्ष्णेय उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बाबा का हुआ 525वां सुंदरकांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.