अलीगढ़, जुलाई 18 -- Aligarh News: गभाना, संवाददाता। बीमारियों के मौसम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना की सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच मशीन हफ्ते से खराब पड़ी है। मशीन के खराब होने से मरीजों पर आफत बन आई है। इलाज के लिए आ रहे मरीजों को प्राइवेट लैबों से जांच करवानी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें 400 से 500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी खराब मशीन को ठीक करवाने की बजाए लापरवाही बरत रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में रोजाना 50 से 80 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीजों को जांच की जरूरत पड़ती है, लेकिन सीबीसी मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: सीएचसी में धूल फांक रही करोड़ों की जांच मशीन इस मशीन से कई प्रकार के जांच प्रभावित होने से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर इलाज के ल...