अलीगढ़, जुलाई 19 -- Aligarh News: n अवैध कब्जे व मनमानी का लगाया आरोप n नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत जट्टारी, संवाददाता। विकास खंड टप्पल के गांव मालव में संचालित प्रेरणा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय पर अवैध कब्जे और मनमानी का आरोप लगाते हुए नई निर्वाचित अध्यक्ष पूजा बैंसला और अन्य महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मामला बीते 16 जुलाई को सामने आया जब पद से हटाए गए पुराने पदाधिकारियों ने कथित तौर पर कार्यालय का ताला बदल दिया और सरकारी अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया。

चुनाव प्रक्रिया का विवरण शिकायती पत्र के अनुसार, बीते 24 जून 2026 को ब्लॉक प्रमुख और सहायक विकास अधिकारी की उपस्थिति में सीएलएफ के नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में पूजा बैंसला को अध्यक्ष और कुसुम शर्मा को सचिव ...