अलीगढ़, सितम्बर 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को होगा। दीवानी स्थित सिविल बार के परिसर में दोपहर तीन बजे से समारोह का आयोजन होगा। महासचिव संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को सिविल बार का चुनाव हुआ था। इसमें अध्यक्ष पद पर पंकज गुप्ता विजेता रहे। इसी तरह महासचिव पद पर रत्नेश चंद्रा जैरो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमपाल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अमन पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर अंकर मुदमल व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर अजरा शमीम सिद्दीकी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...