अलीगढ़, अक्टूबर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल में अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता हुई। रस्साकशी में सिटी गर्ल्स हाई स्कूल विजेता रही। शतरंज में सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स की जानवी और इल्मा तथा टेबल टेनिस में काश्वी माहेश्वरी और प्रसन्ना ने खिताब जीता। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद अख्तर ने कहा- खेलों का उद्देश्य जीत नहीं, अनुशासन और टीम भावना विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...