अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। सिटी गर्ल्स हाई स्कूल में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर विशेष सभा और प्रश्नोत्तरी हुई। कक्षा 9बी की छात्राओं ने यूएन की भूमिका पर भाषण व पोस्टर प्रस्तुत किए। संचालन आराध्या दीक्षित ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद अख्तर ने शांति व वैश्विक सद्भाव का महत्व बताया। प्रश्नोत्तरी का संचालन शालू ने किया। आयोजन कार्यवाहक उपप्रधानाचार्य पाकीजा खान के मार्गदर्शन में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...