अलीगढ़, सितम्बर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि, जागरूकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ प्रो. संजीव वार्ष्णेय एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्षमा चौहान, द्वितीय स्थान नेहा भारद्वाज, तृतीय स्थान विवेक आर्य तथा सांत्वना स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. सपना सिंह एवं आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका दीक्षित के निर्देशन में हु...