अलीगढ़, सितम्बर 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग द्वारा साइबर अवेयरनेस और एआई बेसिक्स विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एनआईआईटी फाउंडेशन एवं सिस्को सर्टिफाइड ट्रेनर अनूप शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के जिम्मेदार उपयोग और ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष गजेंद्र पराशर, आकाश दीप सिंह, विनोद कुमार, शुभम पुनेरा, खुशीराम शर्मा, सलोनी सिंह, नरेश कुमार, किरण, याशी चंदेल, सैयद राशिद अंद्राबी, आदिल, माजिद भट्ट का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...