Aligarh News: सांप के डंसने से बच्ची की उपचार के दौरान मौत
अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: पिसावा। क्षेत्र के गांव शेरपुर में रविवार की शाम एक बच्ची को सांप ने डंस लिया और उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। डेढ़ वर्षीय पलक पुत्री शिवम रविवार शाम करीब 6 बजे घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान कहीं से सांप आ गया। बच्ची सांप से खेलने लगी। सांप ने बच्ची के पैर के अंगूठे में डंस लिया, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन खैर, हाथरस, खुर्जा आदि स्थानों पर बायगीरों के पास उपचार के लिए ले गए। रातभर भाग दौड़ के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत सोमवार की सुबह बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.