Aligarh News: सांई इस्टीट्यूट ग्रुप में वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित
अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री सांई आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सारसौल जीटी रोड अलीगढ़ के तत्वाधान में आयुर्वेद संकाय, नर्सिंग संकाय, फार्मेसी संकाय, पैरामेडिकल संकाय व डीएलएड संकाय में वृक्षारोपण महायज्ञ मनाया गया। जिसमें एक पेड मां के नाम के अंर्तगत संस्था के कॉलेज प्रांगण में 1000 पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. मायाकृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। संस्था के चेयरमैन राकेश गुप्ता सांई, निदेशक डॉ0 अंकित गुप्ता व संस्था के एमडी अंकुर गुप्ता ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। इस अवसर पर आयुर्वेद प्राचार्य डॉ. अंकुर सिंघल, फार्मेसी के प्राचार्य मायाकृष्ण गुप्ता, नर्सिंग प्राचार्य आशीष सुमित सिंह, पैरामेडिल प्राचार्य मनीष प्रताप सिंह व डीएलएड प्रीति वर्मा आदि मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.