अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अतरौली। क्षेत्र में सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते किसानों के सामने खाद का संकट गहराने लगा है। समितियों पर ताले लटके होने से किसान खाद लेने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। समितियों में खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सचिव और कर्मचारी राजकोष से वेतन दिए जाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसका सीधा असर खाद वितरण व्यवस्था पर पड़ रहा है। किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। इस समय आलू, लाही और गेहूं की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से किसानों को बुवाई में देरी होने की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि खेती का काम मौसम और समय...