Aligarh News: सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मनाया गया डांडिया उत्सव
अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। शंकर विहार कॉलोनी रामघाट रोड स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा एवं डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एके पाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नवरात्रि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। निदेशक ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: डांडिया नाइट में जमकर झूमी महिलाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.