अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। सर्राफा बाजार गिरासू स्थिति में पहुंची बद्री बिल्डिंग स्थानीय लोगों के लिए हर समय खतरे का सबब बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इमारत में दुकानें मय छत के रजिस्ट्रीशुदा है। जिनके वह मालिक व काबिज हैं। वहाँ व्यापार करते हैं। इस इमारत में प्रथम तल व द्वितीय तल है, इनकी हालत अत्यन्त जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में हो गई है। द्वितीय तल से प्रतिदिन लोहा, ईट व लकड़ी आदि गिरती रहती है। शिकायतों के आधार पर इमारत के मालिक दोनों गिराऊ तलों को तुड़वा रहे हैं लेकिन भूतल में काबिज दुकानदारों को परेशान करने के उद्देश्य से इन तलों का मलबा नहीं उठा रहे हैं। नगर निगम से इमारत के संबंध में कार्यवाही की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...